फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Atmosphere heated for Holi Mahotsav season two at Ramlila Maidan

Mandi News: रामलीला मैदान में होली महोत्सव सीजन दो के लिए गर्माया माहौल

Thu, 21 Mar 2024 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Mar 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Atmosphere heated for Holi Mahotsav season two at Ramlila Maidan
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में होली महोत्सव सीजन-दो को लेकर माहौल गरमा गया है। नगर परिषद के मैदान में एक पक्ष को अनुमति न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। महज एक साल पहले शुरू हुए रंग महोत्सव पर आयोजकों में तकरार बढ़ गई है।
विज्ञापन

24 मार्च को रामलीला मैदान में रंग महोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन इसी बीच पूर्व में आयोजनकर्ता एवं जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया को अधिकारिक अनुमति न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। विजय भाटिया का कहना है कि उन्होंने होली महोत्सव सीजन दो के आयोजन के लिए अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन उन्हें अधिकारिक अनुमति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में होली महोत्सव की तैयारियों में जुटे रूद्राक्षा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सामूहिक तौर पर होली महोत्सव सीजन दो रामलीला मैदान में मनाया जाएगा। इसमें सियासी रंग न चढ़े, इसलिए राजनीतिक द्वेष से हटकर इस आयोजन को चार चांद लगाए जाएंगे। आयोजक समिति की सदस्य विभा शर्मा ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रंग महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 6 बजे होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के रामलीला मैदान में होली महोत्सव को लेकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुमति प्रदान की गई है। 24 मार्च को सामूहिक तौर पर यह महोत्सव मनाया जाए, इसके लिए नगर परिषद भी नियमों के तहत सहयोग करेगी।
- आदित्य चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed