फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Athletic center locked, practice in muddy grounds

Mandi News: एथलेटिक सेंटर में ताला, कीचड़युक्त मैदानों में अभ्यास

Sun, 14 Sep 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Athletic center locked, practice in muddy grounds
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में ताला लटकने से खिलाड़ियों की प्रतिभा कीचड़ युक्त सड़कों और खेल मैदानों में संवर रही है। खेलों का अभ्यास, सेना और प्रशिक्षण गतिविधियों में इस्तेमाल में लाए जाने वाले एथलेटिक सेंटर के संसाधनों पर ताला गया दिया है। इससे मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा जिलाें के सैकड़ों खिलाड़ी सुविधा से महरूम हो गए हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के एथलेटिक सेंटर में करीब 6 माह से ताला लटका है। अब यहां पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी खेल प्रशिक्षण हासिल करने में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के पूर्व महासचिव रूपेश सेन, समाजसेवी रामलाल वालिया, विनोद राठौर ने जिला प्रशासन से इस मामले में खेल विभाग को हस्तक्षेप करने की मांग की है। कहा कि एथलेटिक केंद्र से प्रशिक्षण लेकर सावन बरवाल, आस्था, तमन्ना, शालू जैसे खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। अब खिलाड़ियों को मजबूरन हाईवे और कीचड़युक्त मैदानों में बिना संसाधनों से अभ्यास करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
जिला प्रशासन से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि खेल मैदान में फिर से खिलाड़ियों की प्रतिभा को तलाशा जा सके।
-मनीश चौधरी, एसडीएम एवं अध्यक्ष खेल मैदान उत्थान समिति जोगिंद्रनगर

...
पुलिस और सेना में भर्ती होने वाले युवक-युवतियों को बिना खेल उपकरण प्रशिक्षण दिलाना आसान नहीं रहा है। सड़कों और बिना संसाधनों से भी खिलाड़ी और युवा पीढ़ी अभ्यास करने के लिए मजबूर है।
-नेत्र कुमार, पूर्व सैनिक एवं खेल प्रशिक्षक जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed