फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Athletes will showcase their prowess in judo, boxing, and basketball.

Mandi News: जूडो, बॉक्सिंग और बास्केटबाल में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Wed, 07 Oct 2026 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Athletes will showcase their prowess in judo, boxing, and basketball.
13 से 15 अक्तूबर तक सुंदरनगर में होगी मुक्केबाजी और बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

22 से 24 अक्तूबर तक जोगिंद्रनगर में अंतरमहाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिले के दो महाविद्यालयों में अक्तूबर में अंतरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच देखने को मिलेगा। जोगिंद्रनगर कॉलेज में 22 से 24 अक्तूबर तक अंतरमहाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप-2026 होगी। कॉलेजों से पहुंचने वाले खिलाड़ी मैट पर दांव-पेच आजमाएंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मा राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर को सौंपा गया है।
खिलाड़ियों और टीमों के ठहरने की व्यवस्था कॉलेज परिसर में की जाएगी। इसके अलावा आसपास के सरकारी रेस्ट हाउस और निजी गेस्ट हाउस में भी ठहरने की सुविधा रहेगी। कॉलेज में खिलाड़ियों को नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। 21 अक्तूबर को शाम 5:30 बजे तक खिलाड़ियों का अंतिम वजन होगा। इसी दिन शाम सात बजे कॉलेज के कांफ्रेस हॉल में सभी टीम मैनेजरों और कंटिंजेंट इंचार्ज की बैठक होगी। इसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा और नियम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में 13 से 15 अक्तूबर तक महिला और पुरुष वर्ग की अंतरमहाविद्यालय मुक्केबाजी और बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी। आयोजन समिति के सचिव डॉ. कमलेश गौतम सेन ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed