Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Asthma, heart and paralysis patients should take special care in cold weather.

Mandi News: सर्द मौसम में अस्थमा, हृदय, अधरंग रोगी रखें विशेष ध्यान

Tue, 02 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Asthma, heart and paralysis patients should take special care in cold weather.
मंडी। सर्द मौसम में हृदय, अस्थमा और अधरंग रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इन रोगियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है ताकि लोग स्वस्थ रहें और किसी तरह का जोखिम में न रहें।
विज्ञापन

छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कैंसर पीड़ित मरीजों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। बच्चों में तेज बुखार, खांसी, छाती जाम होना सभी निमोनिया के लक्षण हैं। ऐसे में नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। अस्थमा, दीर्घकालिक फेफड़ों की बीमारी (सीओपीडी) सांस लेने में कठिनाई पैदा करती है और इसमें वायु प्रवाह में कमी आती है। इसमें रोगी को तेज खांसी, बलगम बढ़ना और सांस फूलना मुख्य लक्षण रहते हैं। सर्दी के कारण अधिकांश लोग घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद रखते हैं और आग सेंकते हैं। ऐसे में यदि किसी को टीबी रोग है तो अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस तरह के मरीज सर्दी में धूप निकलने पर दरवाजे-खिड़कियां खुली रखें, ताकि ताजी हवा का निरंतर प्रवाह रहे। हृदय रोगियों को अटैक का ज्यादा खतरा रहता है। रक्त धमनियां और सांस नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इन रोगियों को नियमित रूप से दवाई लेते रहना चाहिए। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दिनेश ठाकुर ने सलाह दी है कि धूप निकलने पर गर्म कपड़े पहनकर ही कुछ देर सैर करें। भारी सर्दी में सैर करना घातक साबित हो सकता है। पानी का खूब सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
स्वयं दवा लेने से करें पहरेज : डाॅ. दिनेश शर्मा
धर्मपुर (मंडी)। बढ़ती ठंड और लगातार गिरते तापमान के बीच मेडिकल कॉलेज नाहन के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष और धर्मपुर के मूल निवासी डॉ. दिनेश शर्मा ने आम जनता से सर्दी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जुकाम, बुखार, खांसी और गले में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति स्वयं दवा लेने से परहेज करें, डॉक्टर की सलाह लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed