फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Assistive devices distributed to students in DIET

Mandi News: डाइट में विद्यार्थियों को बांटे सहायक उपकरण

Thu, 26 Jun 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Assistive devices distributed to students in DIET
मंडी। समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी में विशेष आवश्यकता वाले 114 विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक (गुणवत्ता नियंत्रक) मीना ठाकुर ने शिरकत की। समावेशी शिक्षा के जिला समन्वयक सुरी गुलेरिया और सुशील गुप्ता ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि कोई भी बच्चा शिक्षा और सुविधा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों का चयन गत वर्ष भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (अलिम्को) की मदद से किया गया था। मुख्य अतिथि ने कहा कि विशेष बच्चों की शिक्षा में हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शिविर में अलिम्को टीम की सहायता से जिला परियोजना अधिकारी मीना ठाकुर ने बच्चों को उपकरण वितरित किए। इसमें व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कैलीपर्स, सिपी चेयर रोलेटर, टीएलएम किट प्राइमरी और अपर प्राइमरी, स्पोर्टिंग शूज, मोबाइल फोन तथा सहायक उपकरण आदि सामग्री शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed