{"_id":"69a0511afb01bf261e044952","slug":"asha-worker-murder-case-police-to-recreate-scene-at-the-crime-scene-mandi-news-c-90-1-ssml1045-187415-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर हत्याकांड : घटनास्थल पर पुलिस रिक्रिएट करवाएगी सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर हत्याकांड : घटनास्थल पर पुलिस रिक्रिएट करवाएगी सीन
विज्ञापन
पुलिस टीम सीन रीक्रिएट कर जुटाएगी सबूत
सच तक पहुंचने के लिए पुलिस दोहराएगी पूरा घटनाक्रम
पांच से अधिक गवाहों के बयान किए कलमबद्ध
खून से सने कपड़ों को कब्जे में लेकर पुलिस ने तेज की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आशा वर्कर हत्याकांड मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस इस मामले में घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट करवाएगी, ताकि सभी तथ्यों का सही तरीके से मिलान हो सके और पूरी तस्वीर साफ हो सके। अब तक पांच से अधिक गवाहों के बयान इस मामले में कलमबद्ध हो चुके हैं। जबकि कुछ और गवाह भी पुलिस अपनी जांच के दौरान शामिल करेगी। मृतक महिला मनी देवी के खून से सने कपड़ों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर एंगल से इस मामले में जांच कर रही है। बयानों के अलावा तकनीकी जांच पड़ताल भी जारी है। हत्या के इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि दोनों आरोपियों की पूरी भूमिका स्पष्ट हो सके।
द्रुब्बल पंचायत के भजेरा गांव से संबंध रखने वाली आशा वर्कर मनी देवी के शव का अंतिम संस्कार भी उनके पैतृक गांव भजेरा में हुआ। यहां नजदीकी रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर नम आंखों से आखिरी विदाई दी। बता दें कि बीते बुधवार को नेरयौक मेडिकल कॉलेज में मनी देवी के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने करवाया था। मनी देवी की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
पुलिस के सख्त पहरे में अदालत में पेश किए आरोपी
जोगिंद्रनगर पुलिस ने हत्या के आरोपियों को वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सरकाघाट स्थित न्यायालय में भी पेश किया, जहां पर पुलिस को अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच जारी है। रिमांड अवधि के दौरान और तथ्य सामने आएंगे।