{"_id":"664c9292e5aff350f203c604","slug":"as-soon-as-the-temperature-rises-people-hide-in-their-homes-crowd-gathers-at-the-swimming-pool-mandi-news-c-90-1-ssml1045-126891-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पारा चढ़ते ही घरों में दुबके लोग, स्वीमिंग पुल पर उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पारा चढ़ते ही घरों में दुबके लोग, स्वीमिंग पुल पर उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मई माह में आसमान से आग की तरह तेज धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग स्वीमिंग पूल का रुख कर रहे हैं। लडभड़ोल और चौंतड़ा में तापमान चढ़ने पर लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। मंगलवार को जोगिंद्रनगर शहर में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक तेज धूप से शहर में सन्नाटा पसरा रहा।
वहीं, मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे ऐहजू के समीप स्वीमिंग पूल पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही। यहां पर गर्मी से बचने के लिए लोगों ने डुबकियां लगाई। शैक्षणिक संस्थानों की बात करें तो विद्यार्थियों को भी तेज धूप में पैदल चलना मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। स्थानीय महाविद्यालय की कुछ छात्राओं को तेज धूप से बचने के लिए छाते और दुपट्टे का भी सहारा लेते हुए देखा गया।
इधर सरकाघाट सड़क पर लांगणा और बसाही के समीप भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अभिनव ने लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने का आह्वान किया है। नवजात शिशुओं के साथ माताओं को बिना छाते धूप में न चलने का आह्वान किया है। बताया कि चक्कर आने की आशंका गर्मी के मौसम में अधिक रहती है। लिहाजा तेज धूप में शरीर को छाते और दुपट्टे से महिलाएं अपने आप को सुरक्षित करें। वहीं, बुजुर्गों को भी तेज धूप में घर से न निकलने का आह्वान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया है।