फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aryan hits century in 43 balls, Kullu in quarter finals

Mandi News: आर्यन ने 43 गेंदों में ठोका शतक, कुल्लू क्वार्टर फाइनल में

Sat, 09 Nov 2024 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
Aryan hits century in 43 balls, Kullu in quarter finals
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता : वल्लभ कॉलेज मंडी की टीम ने भी घुमारवीं को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में जीसी कुल्लू और वल्लभ कॉलेज मंडी ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। शनिवार को खेले गए पहले मैच में कुल्लू ने करसोग को 9 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करने आई करसोग की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन बनाए। करसोग के सलामी बल्लेबाज विपिन कुमार ने 70 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 100 रन बनाए। करसोग के दिए लक्ष्य को कुल्लू की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर मात्र 12 ओवर में ही पूरा कर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कुल्लू के बल्लेबाज आर्यन ने 43 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों के साथ शानदार 102 रन की शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में वल्लभ कॉलेज मंडी ने घुमारवीं को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज करते हुए घुमारवीं ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाए। मंडी की टीम ने दिए लक्ष्य को मात्र 13.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। मंडी के आदित्य शर्मा ने मैच में 34, अर्जुन ने 40 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed