{"_id":"6aafcf80f69a3c452c0afdec","slug":"artists-conveyed-an-anti-drug-message-at-the-khyod-nalwar-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1025-214224-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ख्योड़ नलवाड़ मेले में कलाकारों ने दिया नशा विरोधी संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ख्योड़ नलवाड़ मेले में कलाकारों ने दिया नशा विरोधी संदेश
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले में रविवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से मांडव्य कला मंच के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों का मनोरंजन करते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों, विशेषकर चिट्टा जैसे घातक नशे से दूर रहने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कलाकारों ने कहा कि नशे की समस्या समाज के साथ-साथ घरों तक पहुंच चुकी है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक होने, युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने की अपील की।
कला मंच के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप गुलेरिया के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक और गीतों में श्रेया, मोनिका, बनीता, सुनिधि, गगनदीप, दीक्षा, हरिचरण, आयुष, खुशहाल और राहुल ने प्रभावशाली अभिनय किया।