फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arrangements made to rescue the trapped people: DC

फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किए प्रबंध : डीसी

Thu, 07 Aug 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Aug 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Arrangements made to rescue the trapped people: DC
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े स्तर पर हुए भूस्खलन के कारण फंसे लोगों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन की ओर से प्रबंध किए गए हैं। छोटे वाहनों को कुल्लू की ओर से कमांद-कटौला होकर सुरक्षित मंडी की ओर भेजा गया है। मंगलवार रात को ही उपमंडलाधिकारी बालीचौकी के माध्यम से इन लोगों के लिए पानी व ब्रेड सहित दूध इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बुधवार को भी सुरंग संख्या 12 के समीप वाहन चालकों एवं अन्य फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन इत्यादि के समुचित प्रबंध किए गए हैं। उनके लिए सुबह के नाश्ते के अलावा दोपहर भोजन की भी व्यवस्था की गई। बुधवार को छोटे वाहनों को वैकल्पिक सड़क मार्ग बजौरा-कटौला-कमांद होकर मंडी की ओर भेजा गया है। यहां से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के यात्रियों को भी सुरक्षित कुल्लू की ओर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सायं को झलोगी में लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क खोलना ही शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed