फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Army recruitment should be done under the old system of written examination.

लिखित परीक्षा वालों की पुरानी व्यवस्था के तहत करें सेना भर्ती

Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment should be done under the old system of written examination.
मंडी हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसेज की जिला लीग के पदाधिकारी अग्निपथ योजना में संशोधन करने की मांग ? - फोटो : Mandi
मंडी। हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसेज जिला लीग मंडी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कर्नल प्रताप की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना में संशोधन की मांग की। इसको लेकर लीग ने एडीएम अश्वनी कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल ने योजना का समर्थन करते हुए इसमें कुछ संशोधनों के साथ लागू किए जाने के बारे में सुझाव दिए।
विज्ञापन

ज्ञापन में सरकार से मांग की कि देश के हित में बीते 2 साल से कोरोना काल के पहले जो युवक सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, अभी लिखित परीक्षा देना बाकी है, उनकी भर्ती के पुराने नियम और व्यवस्था के तहत किया जाए। अग्निवीर की प्रतिशतता 75-25 के बजाय 50-50 प्रतिशत हो। इससे सेना में स्थिरता बनी रहेगी। 4 वर्ष पूरे होने के बाद अग्निवीर जो बाहर होते हैं उन्हें पैरामिलिट्री फोर्सेस में डायरेक्ट इनरोल किया जाए ताकि उन्हें दोबारा इनरोलमेंट प्रक्रिया से न गुजरना पड़े। इससे सरकार, अग्निवीरों का समय और पैसा बर्बाद नहीं होगा।
विज्ञापन

पहले वर्ष 20 हजार तक भर्ती किए जाएं ताकि यह ट्रायल बेसिस पर रहें। सेंट्रल स्टेट डिपार्टमेंट में अग्नि वीरों को रिजर्वेशन का सेंट्रल गवर्नमेंट नोटिफिकेशन जारी करे। अगर अग्निवीर सेवानिवृत्ति के बाद सिविल सर्विस करना चाहता है तो उसे रिजर्व कोटे के तहत प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर पूर्व सैनिक जिला लीग के महासचिव सचिव कै. हेतराम सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed