फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Approval of part time workers stuck in BBMB Sundernagar

Mandi News: बीबीएमबी सुंदरनगर में पार्ट टाइम वर्करों की मंजूरी अटकी

Thu, 23 Apr 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Approval of part time workers stuck in BBMB Sundernagar
वेतन पर संकट गहराया, बढ़ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन

जल्द मंजूरी नहीं मिली तो कर्मचारियों के साथ कार्य व्यवस्था भी होगी प्रभावित

युसूफ अंसारी

डैहर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में कार्यरत पार्ट-टाइम वर्कर्स की मंजूरी इस बार भी चंडीगढ़ मुख्यालय से नहीं मिल पाई है, जिससे कर्मचारियों के वेतन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि जल्द मंजूरी नहीं मिली तो कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय कार्यालयों की कार्य व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।



जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के अधिकारी लगातार चंडीगढ़ मुख्यालय से संपर्क बनाए हुए हैं और मंजूरी दिलाने के प्रयास कर रहे हैं। इस बीच पार्ट-टाइम वर्कर्स अपने दायित्वों का निर्वहन पहले की तरह कर रहे हैं और उच्च अधिकारियों से इस मामले में शीघ्र समाधान की मांग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीबीएमबी में नियमित कर्मचारियों की भर्ती पर लंबे समय से रोक लगी हुई है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के चलते हर वर्ष कर्मचारियों की संख्या घटती जा रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए पार्ट-टाइम वर्कर्स पिछले लगभग 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हर वर्ष मार्च माह में इन कर्मचारियों के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इस बार पंडोह, सुंदरनगर और सलापड़ क्षेत्र में कार्यरत 300 से अधिक पार्ट-टाइम कर्मचारियों में से 250 को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अस्पताल और विभिन्न विंग में कार्यरत कर्मचारियों की अनुमति अब तक लंबित है। हर वर्ष मार्च में एक वर्ष के कार्य के लिए अनुमति दी जाती रही है, लेकिन इस बार बीबीएमबी मुख्यालय से जिन पार्ट-टाइम कर्मचारियों को मंजूरी मिली है, उनकी अवधि एक वर्ष के बजाय 6 माह कर दी गई है, जिससे वे आशंकित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर बीबीएमबी के डिप्टी चीफ इंजीनियर कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पार्ट-टाइम वर्कर्स का मामला उनके संज्ञान में है और चंडीगढ़ मुख्यालय से लगातार संपर्क किया जा रहा है। भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed