फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Approval for expansion of Bijni-Padhar road received, work also started

Mandi News: बिजनी-पधर सड़क के विस्तारीकरण को मिली मंजूरी, कार्य भी हुआ शुरू

Wed, 06 Nov 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Approval for expansion of Bijni-Padhar road received, work also started
बिजनी-पधर सड़क विस्तारीकरण के लिए जुटी मशीनरी। संवाद
मंडी। सामरिक दृष्टि से अहम पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना में बिजनी-पधर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू करने के लिए एनएचएआई को मुख्यालय से आधिकारिक तौर पर हरी झंडी मिल गई है। हालांकि यहां पहले ही मशीनरी पहुंच गई है और काम भी शुरू हो गया है। अब उच्चाधिकारियों की तरफ से आधिकारिक तौर स्वीकृति मिली है। इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब इसे धरातल पर उतारने का कार्य होगा।
विज्ञापन

बिजनी-पधर सड़क टू लेन पेव्ड शोल्डर होगी। 19 किमी लंबे प्रोजेक्ट को कंपनी को दो साल में पूरा करना होगा। बिजनी-पधर परियोजना पर भूमि अधिग्रहण के साथ करीब 734 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसमें कुल 24 पुल बनेंगे। इनमें पांच बड़े पुल और 19 छोटे पुल हैं। बिजनी से मंडी बाईपास परियोजना अलग है। बिजनी से बिंद्रावणी तक तीन किलोमीटर लंबी टनल बनेगी। इस तरह मंडी-पठानकोट फोरलेन किरतपुर-मनाली फोरलेन के साथ बिंद्रावणी में जुड़ेगा और यहां फोरलेन को जंक्शन बनेगा।
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना सामरिक दृष्टि से अहम है। फोरलेन बनने पर यहां सेना की कानवाई की आवाजाही सुगम तरीके से होगी। मंडी से पधर के बीच मौजूदा समय में एनएच की हालत खराब है। एनएच बेहद संकरा भी है। टू लेन पेव्ड शोल्डर सड़क बनने पर यहां आवाजाही पहले से कई गुना अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनी-पधर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू करने के लिए स्वीकृति मिल गई है। परियोजना को लक्ष्य के अनुसार पूरा करने के निर्देश कंपनी प्रबंधन को दिए गए हैं।
-वरुण चारी, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed