{"_id":"5f2c40f68ebc3e3cd87da12f","slug":"apply-up-to-20-in-b-walk-course-in-vallabh-college-mandi-news-sml3408806192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी वॉक में 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी वॉक में 20 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। बी वॉक कोर्स कर नौकरी के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। बी वॉक कोर्स करने वाले छात्रों को अंतिम सेमेस्टर के दौरान प्लेसमेंट का मौका मिलेगा। कोर्स करने के बाद छात्रों को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के बेहतर चांस मिल सकते हैं। वल्लभ कॉलेज मंडी में बी वॉक ( बैचलर ऑफ वोकेशनल स्टडी) के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सत्र 2020-21 के लिए कॉलेज की वेबसाइट www.vgcmandi.co.in पर आवेदन किया जा सकता है। बी वॉक एक ऐसा विषय है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर भी मुहैया होते हैं। कोर्स में रिटेल मैनेजमेंट तथा हॉस्पिटेलिटी एवं पर्यटन से संबंधित विषयों को पढ़ाया जाता है। प्रत्येक विषय में 40- 40 सीटों के लिए जमा दो उत्तीर्ण विद्यार्थी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद नामांकन मेरिट के आधार पर किया जाता है।
प्रतिमाह एक हजार रुपये भत्ता भी
पढ़ाई के दौरान सरकार की ओर से उन छात्रों को जिनकी सालाना आय 2 लाख से कम है, को प्रतिमाह एक हजार रुपये कौशल विकास भत्ता भी प्रदान किया जाता है। इस कोर्स में पढ़ाई के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण भी करवाया जाता है। इस दौरान नौकरी के नए अवसर भी मिलते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बी वॉक कोर्स में प्रवेश लेने और कोर्स की जानकारी के लिए 98160-91122, 78072-38818, 94180-59222 और 97369-89794 पर संपर्क कर सकते हैं। कॉलेज में बी वॉक कोर्स के लिए अब तक 53 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।
...
बी वॉक कोर्स कर कॅरिअर बनाएं युवा : डॉ. राकेश
वल्ल्भ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा का कहना है कि बी वॉक कोर्स कर छात्र अपना कॅरिअर बना सकते हैं। कॉलेज में बी वॉक के रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी एवं पर्यटन में 40-40 सीटें हैं, जिसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।
विज्ञापन
000