{"_id":"6658890726ee1ff81901edba","slug":"appeal-for-maximum-voting-by-giving-attractive-messages-on-post-cards-mandi-news-c-90-1-ssml1026-127596-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पोस्ट कार्ड पर आकर्षक संदेश देकर ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पोस्ट कार्ड पर आकर्षक संदेश देकर ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील
विज्ञापन
एसपीयू के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को भेजे 1000 पोस्ट कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मतदाताओं को पोस्टकार्ड भेज कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। पोस्ट कार्ड के शुभारंभ में आकर्षक संदेश में उन्होंने लिखा है भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, 1 जून को भूल न जाना वोट डालने आने को व अंत में लिखा है कि देश के विकास में दो योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान संदेश की अपील की है। एसपीयू के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने इतिहास विभाग के द्वारा आयोजित कार्य की बधाई देते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे न केवल अपने मत का प्रयोग करें बल्कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित करें। वहीं, प्रति कुलपति आचार्य अनुपमा सिंह ने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं अपितु यह हमारा कर्तव्य भी है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 1000 पोस्टकार्ड भेजकर मतदान करने की अपील की है। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम संयोजक विकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी ने 10-10 पोस्ट कार्ड प्रेषित किए हैं।