{"_id":"66bca154e7ce1978b008363a","slug":"any-kind-of-ragging-is-not-tolerated-in-spu-the-cell-is-doing-the-work-prof-awasthi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-133365-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीयू में किसी प्रकार की रैगिंग बर्दाश्त नहीं, सेल कर रहा कार्य : प्रो. अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू में किसी प्रकार की रैगिंग बर्दाश्त नहीं, सेल कर रहा कार्य : प्रो. अवस्थी
Thu, 15 Aug 2024 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के विभिन्न कार्यक्रमों में नए प्रवेश लेने वाले के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले दीक्षारंभ छात्र प्रेरण कार्यक्रम का आगाज कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने किया। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और नशामुक्त रहने का आह्वान किया।
प्रो. अवस्थी कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की रैगिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए एंटी रैगिंग कमेटी और सेल कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए कृत संकल्प बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी छात्रों को समय का पाबंद होना चाहिए। समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन गेम या किसी अन्य चीज में अपना समय बर्बाद करने से बचें। एक समय सारिणी तय करें और अध्ययन, खेल, पाठ्येतर और सह पाठयक्रम गतिविधियों जैसी सभी गतिविधियों के लिए समय रखें।
अवस्थी ने छात्रों से कहा कि वे एक स्मार्ट लक्ष्य चुनें। उन्हाेंंने नए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, प्रोग्रामिंग आदि जैसे कौशल आधारित पाठ्यक्रम चुनने की सलाह दी। कहा कि विद्यार्थियों को सरदार विश्वविद्यालय मंडी में अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए वातावरण मिलेगा।