{"_id":"574d81f54f1c1b7a28109f7a","slug":"anti-tambakoo-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को नशा न करने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को नशा न करने की नसीहत
मंडी
Updated Tue, 31 May 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंडी के धर्मपुर में रैली निकालते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा/धर्मपुर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला त्रैंबली में तंबाकू निषेध दिवस मुख्य अध्यापक हितेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में बनाया गया। स्कूल के ईको क्लब प्रभारी अध्यापक अमित राणा ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पाठशाला के सदाबहार क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अधिकारी ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में संगीता राज प्रथम, मधु द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में प्रधानाचार्य प्रकाश चंद की अध्यक्षता में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पाठशाला के ईको क्लब और एनएसएस योजना इकाई, स्काउट एंड गाइड व पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पाठशाला के छात्रों ने पेंटिंग और भाषण के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने बच्चों से आह्वान किया कि वह तंबाकू और नशीलेे पदार्थों के सेवन से दूर रहें। उधर, विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना व भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में प्रधानाचार्य परस राम सैणी की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
उधर, विश्व तंबाकू दिवस के उपलक्ष्य पर डा. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और हिमालयन सेंटर फॉर ह्यूमन रिसोर्स धर्मपुर ने तंबाकू दिवस के अवसर पर पाठशाला में भाषण, नारा लेखन और कविता प्रतियोगिता करवाई और बाजार में जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य दीक्षा भारद्वाज व डीपी विजय ठाकुर ने बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत करवाया। वहीं, दयानंद पब्लिक स्कूल जोढन सज्याओपिपलू में भाषण प्रतियोगिता करवाई तथा बाजार में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर ने बच्चों से अहम जानकारियां साझा की। ज्ञान धारा पब्लिक स्कूल मढ़ी में भी तंबाकू दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें आंचल प्रथम, पल्लवी द्वितीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में मुनीषा प्रथम व पल्लवी द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य विनय कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन