{"_id":"576fe1dc4f1c1b2c2a79a86d","slug":"anti-drug-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की रोकथाम को दिखानी होगी एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की रोकथाम को दिखानी होगी एकजुटता
मंडी
Updated Sun, 26 Jun 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ शिविर में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक पंचायत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय एंटी ड्रग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में चैलचौक और आसपास के क्षेत्रों के करीब 100 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने कहा कि नशे ने युवा पीढ़ी को बुरी तरह से जकड़ लिया है। नशा समाज के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। जिसकी रोकथाम के लिए एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। ब्रह्मकुमारी बहन प्रियंका ने कहा कि योग के माध्यम से नशे से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से समय-समय पर अपने बच्चों के क्रियाकलापों का ध्यान रखने की अपील की। तहसील कल्याण अधिकारी गोहर भोपाल सिंह ने कहा कि नशा समाज और परिवार को समाप्त करता है। जिससे युवा वर्ग दूर रहे। नशे से युवा पीढ़ी को बाहर निकालने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाए जाने चाहिए। इस मौके पर पंचायत प्रधान कुमार चंद ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन