फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ANTF caught youth from Rajasthan with hashish

Mandi News: एएनटीएफ ने चरस सहित पकड़ा राजस्थान का युवक

Thu, 14 Mar 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 14 Mar 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
ANTF caught youth from Rajasthan with hashish
सुंदरनगर(मंडी)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर हाईवे पर नाके के दौरान कार सवार राजस्थान निवासी एक युवक को 339 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। एएनटीएफ ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को सुंदरनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू ने मुख्य आरक्षी सारंग की अगुआई में सुंदरनगर हाईवे पर पुंघ में बुधवार सुबह नाका लगा रखा था। इसी दौरान कुल्लू की तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार चालक रजत कुमार (28) निवासी वार्ड-20, ब्राह्मण सभा राय सिंह नगर, गंगानगर राजस्थान के कब्जे से 339 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे आगामी कार्यवाही के लिए सुंदरनगर थाना के हवाले कर दिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
सुंदरनगर (मंडी)। सेरी कोठी पंचायत के धारली में मारपीट को लेकर थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस थाना में दर्ज प्राथमिकी में जगदीश कुमार पुत्र नारायण दास निवासी गांव बड़यार डाकघर सेरी कोठी ने कहा है कि वह कांगू से अपने वाहन पर घर जा रहा था। इसी दौरान धारली के निकट शिव गुफा के पास मंगलवार रात एक कार खड़ी थी। जब उसने कार के पास खड़े तीन लोगों को कार हटाने के लिए कहा तो उन्होंने डंडे के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed