फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anjali honored by sdm

Mandi News: एसडीएम नेेेे बोशिया पदक विजेता पैरा खिलाड़ी अंजलि को घर जाकर किया सम्मानित

Thu, 30 Jan 2025 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 30 Jan 2025 11:55 AM IST
विज्ञापन
Anjali honored by sdm
अंजलि को सम्मानित करते एसडीएम और अन्य। -स्रोत ः जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर की मौवीसेरी पंचायत की बोशिया पदक विजेता खिलाड़ी अंजलि ठाकुर को एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने उनके घर जाकर सम्मानित किया। अंजलि ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित नौवीं बोशिया नेशनल पैरा चैंपियनशिप में एकल और मिश्रित वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। 
विज्ञापन

18 वर्ष की आयु में एक कार दुर्घटना के कारण अंजलि को स्पाइनल कॉर्ड इंजरी का सामना करना पड़ा था, जिससे गर्दन के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से काम करना बंद हो गया। चार वर्षों तक इलाज के बावजूद कोई सुधार न होने पर 2022 में अंजलि ने चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब में पुनर्वास के दौरान बोशिया खेल के बारे में जाना और शानदार सफलता प्राप्त की। 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर एकल वर्ग में स्वर्ण पदक और पेयर्स में सिल्वर मेडल जीते। फोर्थ एशियन गेम्स में चीन और हांगकांग में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में अंजलि ने वर्ल्ड बोशिया चैलेंजर्स में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नवंबर 2024 में वर्ल्ड बोशिया चैलेंजर्स में पुनः भारत का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर आठवीं राष्ट्रीय बोशिया चैंपियनशिप में एकल और पेयर्स दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। अंजलि ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर नंबर एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 26वीं रैंकिंग की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed