फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Angry villagers protest outside the police station after a youth was beaten up in Padhar

Mandi News: पधर में युवक की पिटाई से गुस्साए ग्रामीणों का थाने के बाहर प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 09:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 09:13 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest outside the police station after a youth was beaten up in Padhar
युवक से मारपीट को लेकर पधर थाना के बाहर विरोध जताती महिलाएं और स्थानीय लोग। -संवाद
पधर (मंडी)। स्थानीय चिकन कॉर्नर में युवक की पिटाई के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने पधर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार और शराब की बिक्री को लेकर भी जमकर नारेबाजी हुई। उधर पुलिस ने मारपीट करने पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पधर निवासी प्रवीण कुमार सोमवार शाम को चिकन कॉर्नर में बैठा था। तभी किसी बात पर संचालक के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तीन युवकों ने डंडों और ईंटों से हमला कर प्रवीण को अधमरा कर बाहर फेंक दिया। स्थानीय महिलाओं के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल प्रवीण को स्थानीय अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और पीड़ित के परिवार ने मंगलवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने इलाके में नशे के बढ़ते कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एक स्थानीय महिला पर अवैध कच्ची शराब बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि नशे का धंधा बढ़ने से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और प्रशासन को इसे जड़ से खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज : सौरभ
पधर थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों से शांत किया। उन्होंने बताया कि चिकन कॉर्नर संचालक कुशल चंद और राहुल पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed