{"_id":"69a2c5d1a1c5072a4705e033","slug":"angered-by-the-non-acceptance-of-their-demands-abvp-workers-locked-the-mandi-college-gate-mandi-news-c-90-1-ssml1024-187637-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मांगें न मानने पर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंडी कॉलेज गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मांगें न मानने पर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंडी कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
मंडी कॉलेज में गेट पर ताला लगाते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
करीब एक घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन, कर्मचारियों को नहीं जाने दिया अंदर
वल्लभ कॉलेज प्रबंधन को दी चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो करेंगे क्रमिक अनशन
कैंटीन, मेस और शौचालय संबंधी व्यवस्थाएं सुधारने की मांग पर खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छात्रहित से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों की अनदेखी पर भड़के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह वल्लभ कॉलेज मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह करीब 9:00 बजे कॉलेज आते ही एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस के आने पर ताला खोला गया। एक घंटा कॉलेज के गेट पर ताला लगा रहा, जिससे शिक्षकों व विद्यार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि लंबे समय से छात्रों की समस्याओं और मांगों को प्रशासन द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। इकाई अध्यक्ष कर्ण ठाकुर ने बताया कि पिछले कई महीनों से महाविद्यालय में शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई समस्याएं बनी हुई हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए परिषद ने समय-समय पर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से न तो कोई ठोस आश्वासन दिया गया और न ही मांगों को पूरा किया गया।
विद्यार्थी परिषद ने मांग कि है कि हॉस्टल की मेस के लिए दोबारा टेंडर जारी किया जाए। कॉलेज कैंटीन के लिए भी दोबारा टेंडर जारी किया जाए। शौचालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। महाविद्यालय में कन्या कॉमन रूम की व्यवस्था को ठीक किया जाए। कर्ण ने कहा कि यदि विद्यार्थियों की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी क्रमिक अनशन शुरू करेगी और आंदोलन करेगी। उधर, वल्लभ कॉलेज मंडी के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि छात्रों की मांगों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में प्रक्रिया जारी है।