फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anger over lack of action on complaints during the government's Village Door Programme

Mandi News: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर रोष

Sun, 12 Apr 2026 01:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Anger over lack of action on complaints during the government's Village Door Programme
मंत्री के समक्ष पेश नहीं कीं मौके पर जमा की गईं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के रोहांडा पंचायत और पौडाकोठी के लोगों ने सरकार के गांव के द्वार कार्यक्रम में अपनी शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया है। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में विभाग की ओर से उनकी समस्याओं को दबाया गया।
निहरी में बीते शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रोहांडा और पौडाकोठी के लोगों को अपनी जनसमस्याएं प्रस्तुत करने का मौका ही नहीं मिला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने अधिकतर समस्याएं पहुंचाई नहीं जा सकीं। रोहांडा पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के कर्मचारी शिकायतें लेने के लिए तैनात थे, जिससे संबंधित विभाग की जायज शिकायतें मंत्री तक नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने कहा कि लोग अपने नाम का इंतजार करते रहे, लेकिन नाम नहीं आने पर निराश हुए।
विज्ञापन

सेगल के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शिकायत की। सेगल वासी डोलेराम, गंगाराम, दीवान चंद, दिलेराम, चंपा देवी और उमा कुमारी ने बताया कि चौकी से सेगल तक लगभग दस किलोमीटर लंबी सड़क तीन महीने में बनी। दशकों बाद बनी यह सड़क भी घटिया सामग्री से बनाई गई है और कई जगह टारिंग उखड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहांडा निवासी विधवा राजो देवी ने बताया कि उनका पुस्तैनी मकान बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था और उन्हें परिवार सहित इसे खाली करना पड़ा। कल्याण विभाग से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन एक साल पहले किया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पौडाकोठी के तुलसी राम ने भी अपनी समस्या के समाधान में लंबा समय व्यतीत होने की बात कही। निहरी के तहसीलदार इंद्र पाल ने कहा कि सभी शिकायतों के समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्री ने कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनी हैं और कार्यक्रम के बाद भी कई समस्याएं दर्ज की गई हैं। इन सभी शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित विभागों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed