फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anger among pensioners over not getting financial benefits

Mandi News: वित्तीय लाभ न मिलने पर पेंशनरों में रोष

Sun, 09 Feb 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Anger among pensioners over not getting financial benefits
मिनी सचिवालय जोगिंद्रनगर में बैठक के बाद संयुक्त चित्र में पेंशनर। संवाद - फोटो : संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वित्तीय लाभ न मिलने से पेंशनर निराश हैं। पेंशनरों ने सरकार की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल कर प्रदर्शन के लिए चेताया है। जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर महासंघ के जिला एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने मिनी सचिवालय में बैठक की।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीए एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित पड़ा हुआ है। 12 फीसदी डीए जारी न करने से प्रदेशभर के पेंशनरों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिला उपप्रधान रविंद्र शर्मा, संगठन सचिव हरदेव सिंह, खंड उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, मुख्य सलाहकार सुभाष ठाकुर, महासचिव रमेश पठानिया ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से वह प्रदेशभर के पेंशनरों की मांगों को उठा रहे हैं। सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। इसलिए अब प्रदेशभर में धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक में बेली राम वर्मा, दान सिंह ठाकुर, भक्त राम वर्मा, ज्ञान सिंह, शरद सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed