फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anchal's team stood first in the Rangoli competition

Mandi News: रंगोली स्पर्धा में अंचल की टीम रहीं अव्वल

Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Anchal's team stood first in the Rangoli competition
एसपीयू मंडी में एड्स जागरूकता कार्यक्रम में बनाया गया लोगो।
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के रेड रिबन क्लब ने एचआईवी, एड्स और टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आडिटोरियम में किया। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डाॅ. अरिंदम राय (जिला एड्स-टीबी सर्विलांस कार्यक्रम अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी) ने विशिष्ट वक्ता के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन

स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। रंगोली में अंचल, रोहिणी और शबनम की टीम पहले स्थान पर रही। गौरी, पलक, आकांक्षा, काजल और कृतिका दूसरे तथा प्रेरणा, स्मृति, कृतिका, संजना और प्रतिभा की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को एचआईवी और सिफलिस परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई। इस मौके पर रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. नीलम ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
वल्लभ कॉलेज के रेड रिबन क्लब को बेस्ट का खिताब
विश्व एड्स दिवस पर राजकीय महाविद्यालय वल्लभ को बेस्ट रेड रिबन क्लब से नवाजा गया। जोनल अस्पताल मंडी में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के नोडल आफिसर डाॅ. राधिका जम्वाल को डॉक्टर अरिंदम राय, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। डाॅ. राधिका जम्वाल ने कहा कि यह क्लब समय-समय पर एचआईवी, एड्स अवेयरनेस गतिविधियां करता रहता है। यह तीसरी बार है कि रेड रिबन क्लब वल्लभ महाविद्यालय को बेस्ट रेड रिबन क्लब प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पोस्टर मेकिंग में सेजल ठाकुर प्रथम
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एनसीसी वायु सेना विंग और आर्मी विंग यूनिटों ने विश्व एड्स दिवस पर मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. रविंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संगोष्ठी में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग आफिसर डाॅ. चमन ने बतौर स्रोत व्यक्ति विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर एनसीसी एयर विंग कैडेट मुस्कान, सेजल, दीपाली, ईशा भारती, सानिध्य शर्मा, आकांक्षा वर्मा, मुस्कान वर्मा और पीयूष ने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतिस्पर्धा में मुस्कान सैणी ने प्रथम, ईशा भारती एवं सेजल दूसरे और आकांक्षा वर्मा, पीयूष एवं सानिध्य शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में सेजल ठाकुर एवं निवेदिता सैनी ने प्रथम, कविता एवं राखी ने द्वितीय और नीतीश कुमार एवं नोबेल ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed