फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anaisha topped the ice cream race

Mandi News: आइसक्रीम दौड़ में अनाईशा रहीं अव्वल

Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anaisha topped the ice cream race
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी ​
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी की ईईडीपी लोअर खलियार शाखा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि पाठशाला की सेवानिवृत्त अध्यापिका कल्पना रहीं। कार्यक्रम का आगाज ड्रिल और एरोबिक्स से हुआ। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

एलकेजी अशोका की आइसक्रीम दौड़ प्रतियोगिता में अनाईशा प्रथम, आदिती द्वितीय, माईशा तृतीय रहीं। खरगोश दौड़ में शीवोम प्रथम, अरिंदम द्वितीय और आदवया तृतीय रहे। सीनियर एलकेजी ओक गर्ल्स रेस में हर्विषा प्रथम रहीं। बॉय रेस में तृशान प्रथम रहा। यूकेजी रोज लड़कियों की शेप रेस में अनाया ठाकुर अव्वल रहीं। लड़कों की रेनबो रेस में अरमान सेन और विहान ठाकुर अव्वल रहे। होल्ड एंड रन रेस में अयांश राणावत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हर्डल रेस में वंश ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों की सारटिंग रेस में अमायरा प्रथम रहीं। रन एंड कोनकवीर रेस में विष्णु प्रिया पहले स्थान पर रहीं। मफलर मेजिक रेस में अमनित ने पहला स्थान हासिल किया। अध्यापिका सीमा कपूर ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। संस्थान के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने कहा कि इन खेलों से बालकों में त्वरित निर्णय क्षमता, वस्तुओं की जानकारी समेत गुणों का स्वभाव में स्वतः ही विकास हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed