{"_id":"69873d098be666545d0a50d4","slug":"an-employee-died-after-being-hit-by-stones-falling-from-a-hill-mandi-news-c-90-1-ssml1045-185221-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
Sun, 08 Feb 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
मोहर सिंह का फाइल फोटो
नगवाईं (मंडी)। तहसील औट के शालानाल क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से फोरलेन के निर्माण में जुटी कंपनी के एक कर्मचारी की जान चली गई। मृतक की पहचान मोहर सिंह (42), निवासी शालानाल (टनीपरी), जिला मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मोहर सिंह थलौट के समीप फोरलेन निर्माण स्थल पर नाली सफाई के कार्य की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से एक भारी पत्थर उन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक मोहर सिंह फोरलेन निर्माता कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। हादसे की पुष्टि करते हुए एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि यह घटना कार्य के दौरान अचानक पत्थर गिरने से हुई। तहसीलदार औट रमेश राणा ने प्रशासन की ओर से शोक संतप्त परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी है।