{"_id":"7647431d5e532e25d5f331cd49de37d1","slug":"amar-ujala-abhian-aap-ki-awaj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में बह रही शहर की गंदगी, दुर्गंध से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में बह रही शहर की गंदगी, दुर्गंध से लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को हिमाचल के नंबर वन अखबार अमर उजाला की ओर से आपकी आवाज अभियान के तहत शहर के रविनगर वार्ड में लोगों ने अपने मोहल्ले की समस्याओं को उठाया। समस्याओं को लोगों ने कई बार जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा था, लेकिन किसी ने भी समस्या के समाधान की सुध नहीं ली।
रविनगर मोहल्ले में हर तरफ गंदगी का आलम है। शहर की सारी गंदगी सुकोहड़ी खड्ड में जा रही है। सुकोहड़ी पुल को जोड़ने वाली सड़क आज दिन तक पक्की नहीं हुई है। मोहल्ले से गुजरने वाली सीवरेज लाइन हर रोज बंद हो जाती है। सीवरेज चैंबर ओवर फ्लो होने से गंदगी रास्तों पर बहती है।
विज्ञापन
वार्ड में सार्वजनिक शौचालयों के हालत भी बदतर है। सुकोहड़ी पुल के आसपास कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। मोहल्ले में कूड़ा डालने के लिए न तो कूड़ेदान हैं और न सफाई कर्मी नियमित कूड़ा उठाने आते हैं। लोगों ने ठेके पर सफाई व्यवस्था का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
मोहल्ले में नशेड़ियों की हरकतों से महिलाएं भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अंधेरा होते ही अंबेडकर पार्क की वर्षा शालिका में नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। पार्क की हालत भी बदतर है। लोगों ने मांग उठाई कि वर्षाशालिका की जगह महिला मंडल भवन बनाया जाए।
महिलाओं ने शाम के समय मोहल्ले में पुलिस गश्त की मांग उठाई है। साथ ही शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए वार्ड में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। जोनल अस्पताल की तरफ से मोहल्ले को आने वाली सड़क पर वाहन खड़े होने से लोगों का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने मोहल्ले की एक मात्र प्राचीन बावड़ी के जीर्णोद्धार की भी मांग उठाई है। अभियान के तहत अमर उजाला की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मौके पर जाकर भी समस्याओं से रूबरू हुई। इस दौरान टीम के साथ वार्ड पार्षद नेहा कुमारी भी साथ थी।