{"_id":"67e44633a1531ce5da012c22","slug":"amar-sandhu-made-sundernagar-dance-on-the-song-bapu-tere-karke-main-paraan-te-khado-gaya-mandi-news-c-399-1-sml1042-281002-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अमर संधू ने ‘बापू तेरे करके मैं पैरां ते खड़ो गया’ गाने पर झुमाया सुंदरनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अमर संधू ने ‘बापू तेरे करके मैं पैरां ते खड़ो गया’ गाने पर झुमाया सुंदरनगर
Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देते पंजाबी गायक अमर संधू।
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अमर संधू और बैनेट दोसांझ की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा और कई लोग पंडाल के बाहर से ही संध्या का आनंद लेते रहे।
अमर संधू ने बापू तेरे करके मैं पैरां ते खड़ो गया, तू साइकिल ते मैं गाड़ी जैसे लोकप्रिय गीत गाकर समां बांध दिया। वहीं, बैनेट दोसांझ ने बीबी रजनी, मैं सुणया डर लगता ए जैसे गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल में रंग भर दिया।
इससे पहले लाेकेश, कुलभूषण, राजेंद्र कुमर, हर्षू, सचिन कौशल, अनिल, रवि, रजत, अनन्या, अंशिका, रीमा, दीक्षा भारद्वाज, शान्वी, रितेश पठानिया, अंकू, अराध्या, माेनिका, पुष्पराज, नरेश सोनी, रिनु, गंगा सिंह, हेमराज और नैन शक्ति महिला मंडल सहित कई स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा संगीत सदन में मंडी की पारंपरिक लुड्डी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हिमाचली गायक हेमंत शर्मा ने पहाड़ी नाटियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंतिम संध्या के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, डीएसपी भारत भूषण, बीडीओ विवेक चौहान सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।