फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aman from Punjab won the 'Badi Mali' (major wrestling title), and Bhushan from Sundernagar won the 'Chhoti Mali' (minor wrestling title).

Mandi News: पंजाब के अमन ने बड़ी और सुंदरनगर के भूषण ने जीती छाेटी माली

Wed, 10 Jun 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aman from Punjab won the 'Badi Mali' (major wrestling title), and Bhushan from Sundernagar won the 'Chhoti Mali' (minor wrestling title).
लखदाता मंदिर रोड़ा मेले में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर मांगी मन्नतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के अंतर्गत लखदाता मंदिर रोड़ा (मांडल) में मंगलवार को लखदाता मेले का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लखदाता की चौखट पर माथा टेककर मन्नतें मांगी।

मेले के दौरान पारंपरिक दंगल का भी आयोजन हुआ, जिसमें छोटी और बड़ी माली की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में पंजाब (बढ़ोवाल) के अमना पहलवान ने हरियाणा के गोगी पहलवान को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, छोटी माली के फाइनल में सुंदरनगर के भूषण ने बिलासपुर के प्रिंस को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी माली के विजेता को 13,000 रुपये तथा उपविजेता को 12,000 रुपये का नकद पुरस्कार मनाली स्वीट्स, सुंदरनगर के सुरेंद्र सेन की ओर से प्रदान किया गया। जबकि छोटी माली के विजेता को 8,000 रुपये और उपविजेता को 7,000 रुपये की राशि लखदाता मंदिर कमेटी की ओर से भेंट की गई। इसके अतिरिक्त दोनों मालियों के विजेताओं को एक-एक गदा भी प्रदान किया गया।
दंगल के सफल आयोजन में मैच रेफरी परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed