फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Allegations of rigging against the head of Thakurthana Panchayat

Mandi News: ठाकुरथाना पंचायत की प्रधान पर धांधली के आरोप, जांच की मांग

Fri, 06 Dec 2024 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging against the head of Thakurthana Panchayat
मंडी। उपमंडल करसोग की ठाकुरथाना पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि के दुरुपयोग और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच रिपोर्ट में हो रही देरी पर वीरवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर मामले की गहन जांच की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण पन्ना लाल ठाकुर, लीलाधर, अनंत राम राणा, कौल राम और वीर सिंह ने ज्ञापन में कहा कि पंचायत को आवंटित धनराशि से जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के जाली बिल बनाकर भ्रष्टाचार किया गया। प्रधान की मिलीभगत से उपप्रधान ने जारी बिल बनाए हैं। यहां तक कि जिन सड़कों का निर्माण पहले हो चुका था, उनके नाम पर भी बिल बनाए गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायत के वेंडर के बिलों पर भी सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि वेंडर के पास न तो कोई एजेंसी है और न ही वह इस तरह का सामान बेचता है, जिसका बिलों में उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विजिलेंस और खंड विकास अधिकारी स्तर की टीमें पहले ही मामले की जांच कर चुकी हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट अब तक पेश नहीं की गई है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने आरोपों को किया खारिज
पंचायत प्रधान एवं महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव माला मेहता ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा, “जब से मैं प्रधान बनी हूं, कुछ लोग व्यक्तिगत रंजिश के चलते विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं। हमारी पंचायत को मनरेगा में रोजगार देने के लिए पुरस्कार भी मिला है। एक रुपये का भी घोटाला नहीं हुआ है।”

छह दिन में आएगी मामले की रिपोर्ट
पंचायत प्रधान पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच चल रही है। छह दिन में जांच पूरी हो जाएगी। उसके बाद मामले की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त के समक्ष पेश की जाएगी।

-वीरेंद्र शर्मा, पंचायत निरीक्षक

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मामले की जांच पूरी हो चुकी है। अब विकास कार्यों के बाउचर लिए जा रहे हैं। योजनाओं के तहत जो काम हुए हैं उनके प्रमाणपत्र भी जुटाए जा रहे हैं।
- नरेंद्र नेगी, कार्यकारी खंड विकास अधिकारी, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed