फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   All eyes are on the coronation of the chairman in Karsog Nagar Panchayat.

Mandi News: करसोग नपं में अध्यक्ष की ताजपोशी पर टिकी नजर

Tue, 19 May 2026 11:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
All eyes are on the coronation of the chairman in Karsog Nagar Panchayat.
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष (चेयरमैन) पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर पंचायत करसोग में अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर नगर पंचायत की कमान किसके हाथ में जाएगी। नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच अध्यक्ष पद के लिए अंदरखाते जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत करसोग में कुल सात वार्ड हैं। इनमें पांच वार्डों में मतदान हुआ। जगातखाना वार्ड से एक सदस्य निर्विरोध चुना गया। एक वार्ड में चुनाव का बहिष्कार भी देखने को मिला। परिणाम सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें अध्यक्ष पद के समीकरणों पर टिक गई हैं। अपर न्यारा वार्ड से विजयी उत्तम चंद का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुखता से लिया जा रहा है। वह पहले भी नगर पंचायत में डेलीगेट रह चुके हैं और आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। न्यारा वार्ड से वसी लाल लगातार तीसरी बार जीतकर आए हैं, जिससे उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। इसके अलावा नरेंद्र कुमार, पूनम गुप्ता, किशोर गुप्ता तथा जगातखाना वार्ड से निर्वाचित सदस्य पहली बार नगर पंचायत में पहुंचे हैं। नए चेहरों की मौजूदगी से नगर पंचायत के राजनीतिक समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं। फिलहाल अध्यक्ष पद की दौड़ में उत्तम चंद, वसी लाल और किशोर गुप्ता के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। अब आने वाले दिनों में पार्षदों के समर्थन और राजनीतिक रणनीति के आधार पर चेयरमैन की तस्वीर साफ होगी। नगर पंचायत करसोग में होने वाली ताजपोशी पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed