फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   All departments should complete preparations for the cold weather.

Mandi News: सर्द मौसम के लिए तैयारियां पूरी कर लें सभी महकमे

Tue, 25 Nov 2025 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
All departments should complete preparations for the cold weather.
मंडी। जिला प्रशासन मंडी ने मंगलवार को शीतकालीन मौसम की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में सड़क बंद होने, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आपदा प्रतिक्रिया से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय रहते मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग पूरी तैयारी रखें। उन्होंने सभी विभागों को तीन दिन के भीतर अपने नोडल अधिकारियों की अद्यतन सूची डीईओसी को भेजने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को विशेषकर मंडी और सुंदरनगर में यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी बेघर व्यक्ति ठंड में बिना आश्रय के न रहे। उन्होंने पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों को निर्देश दिए कि मौसम संबंधी चेतावनी जारी होते ही कोई भी व्यक्ति पराशर, शिकारी देवी, शंकर देहरा, देवीदढ़ सहित अन्य ट्रैकिंग रूटों पर न जाए। एसडीएम को अलर्ट जारी होने पर लोगों को जागरूक करने और टैक्सी ऑपरेटरों को भी जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जानकारी दी कि जिले के बर्फबारी संभावित क्षेत्रों की 84 उचित मूल्य दुकानों में से 50 दुकानों में पांच महीने का राशन पहुंचा दिया गया है। अन्य दुकानों में तीन महीने का भंडार उपलब्ध करवा दिया गया है। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों की सुरक्षा योजना अब तक तैयार नहीं हुई हैं, उन्हें तुरंत तैयार करवाया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम मंडी सदर रुपिंद्र कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed