{"_id":"69de30013204053a0b010d6f","slug":"all-bus-routes-to-nain-village-have-been-closed-for-a-month-and-the-girl-student-used-to-walk-to-college-mandi-news-c-90-1-ssml1045-193002-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नैण गांव के लिए एक माह से सभी बस रूट बंद, पैदल कॉलेज जाती थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नैण गांव के लिए एक माह से सभी बस रूट बंद, पैदल कॉलेज जाती थी छात्रा
विज्ञापन
निगम ने इस रूट पर नहीं भेजी बसें, ग्रामीणों को पेश आ रहीं समस्याएं
हत्या के बाद बच्चों को अकेले भेजने से कतरा रहे अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर के समीप स्थित नैण-ठाणा गांव में बस सेवाएं बंद होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एक छात्रा के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भी बढ़ गया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद बताया कि गांव के लिए चलने वाली तीन बस सेवाएं पिछले लगभग एक महीने से बंद पड़ी हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है। पार्टी सचिव भूपेंद्र सिंह के अनुसार बस सेवा बंद होने के कारण छात्रा को कॉलेज जाने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोपालपुर तक पैदल जाना पड़ता था, जहां से वह बस पकड़ती थी। इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। गोपालपुर और नैण-ठाणा के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से बस सेवाएं बहाल करने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क की हालत भी जर्जर है, जिससे आवागमन और अधिक कठिन हो गया है। माकपा ने मांग की है कि बंद पड़ी बस सेवाओं को तुरंत बहाल किया जाए। लापरवाही के लिए संबंधित हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पर कार्रवाई की जाए।
बॉक्स
नैण गांव के लिए सड़क बंद थी और काम चला हुआ था। बीते सोमवार को ही लोक निर्माण विभाग की तरफ से फिटनेस प्रमाण पत्र मिला है। इस पर मंगलवार को बस को भेज दिया गया है। -राजकुमार धीमान, आरएम, एचआरटीसी सरकाघाट।