{"_id":"65ccafe3e42e7f159800f2e6","slug":"alka-became-the-winner-in-badminton-competition-mandi-news-c-90-1-mrt1064-119474-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सिमकार्ड और बैंक खाते सीज, शातिरों ने फिर भी खाते से उड़ाए 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सिमकार्ड और बैंक खाते सीज, शातिरों ने फिर भी खाते से उड़ाए 80 हजार
विज्ञापन
पुलिस थाना जोगिंद्रनगर का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद नयूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बैंक खाते और सिम कार्ड सीज करवाने के बाद भी बैंक खाते से 80 हजार रुपये कटने का मामला सामने आया है। मोबाइल और सिम गुम होने पर बैंक खाते से फ्राॅड होने की आशंका को देखते हुए संबंधित बैंक को भी अवगत करवा दिया था। बावजूद इसके खाते से राशि निकल गई।
जोगिंद्रनगर निवासी उज्ज्वल सिंह की शिकायत के बाद पुलिस साइबर क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। मामले को सुलझाने के लिए अब संबंधित बैंक और संबंधित मोबाइल कंपनी से सिम विक्रेता से पूछताछ करने जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता के भाई का मोबाइल फोन और पर्स दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रही रेलगाड़ी में अचानक गुम हो गया था। इसके बाद उन्होंने सिम को तत्काल बंद करवाने की ऑनलाइन शिकायत संबंधित मोबाइल कंपनी को की थी। साथ ही संबंधित बैंक को भी अवगत करवा दिया था। बावजूद इसके शातिरों ने 20 जनवरी से 1 फरवरी तक खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम के इस अनोखे मामले को सुलझाने के लिए मंडी और शिमला स्थित यूनिट की सहायता ली जा रही है। जल्द केस को सुलझा लिया जाएगा।