फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Akhileshwar Mahadev fair concludes with a grand crowd

Mandi News: अखिलेश्वर महादेव मेले का शानदार समापन, उमड़ी भीड़

Mon, 13 Apr 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Akhileshwar Mahadev fair concludes with a grand crowd
अखिलेश्वर महादेव मंदिर बनांदर मेले में उमडी भीड। संवाद - फोटो : बबाइन मोड़ के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के बनांदर स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय भव्य मेला रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। समापन दिवस पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे मेला मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समापन समारोह में जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला मैदान पहुंचने पर मेला कमेटी बनांदर के प्रधान अनित ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को पारंपरिक टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन अवसर पर एक भव्य जलेब (शोभायात्रा) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा, मेला कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले अखिलेश्वर महादेव मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया गया। विधायक प्रकाश राणा ने सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी और स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि कमेटी की ओर से रखी गई सभी मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मेले में एक अतिरिक्त सांस्कृतिक संध्या जोड़े जाने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed