{"_id":"680f5ca9156ed4fc1d011d1a","slug":"ai-and-robotics-are-forces-shaping-the-world-prof-rajpal-mandi-news-c-90-1-mnd1001-154507-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया को आकार देने वाली शक्तियां हैं एआई और रोबोटिक्स : प्रो. राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया को आकार देने वाली शक्तियां हैं एआई और रोबोटिक्स : प्रो. राजपाल
विज्ञापन
एसपीयू में एआई और रोबोटिक्स में कंप्यूटर विज़न की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से एआई (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस) और रोबोटिक्स में कंप्यूटर विजन की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान का संचालन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् प्रो. नवीन राजपाल ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर राजेश कुमार शर्मा के स्वागत से की गई। प्रो. राजपाल ने कंप्यूटर विजन तकनीकों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स के साथ एकीकरण पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे मशीनों की ओर से दृश्य डाटा की व्याख्या और प्रसंस्करण करने की क्षमता, स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण और स्वचालित परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन ला रही है। राजपाल ने वास्तविक जीवन के उदाहरणों और नवीनतम शोध निष्कर्षों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार कंप्यूटर विजन आधुनिक रोबोट्स की आंखें और बुद्धिमत्ता बन चुका है।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने एक विशेष संदेश प्रेषित किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स केवल उभरती हुई तकनीकें नहीं हैं, बल्कि ये भविष्य की दुनिया को आकार देने वाली प्रमुख शक्तियां हैं। इन क्षेत्रों में हमारे छात्रों और शोधकर्ताओं को तैयार करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य के नवाचारों का नेतृत्व कर सकें। व्याख्यान में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। संवाद