{"_id":"6a50cb4c23c13b1b0d078df5","slug":"agitation-if-notification-to-discontinue-course-is-not-withdrawn-manjul-mandi-news-c-90-1-mnd1001-204329-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठ्यक्रम बंद करने की अधिसूचना वापस न ली तो होगा आंदोलन : मंजुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठ्यक्रम बंद करने की अधिसूचना वापस न ली तो होगा आंदोलन : मंजुल
विज्ञापन
कोर्स बंद करने के फैसले पर भड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लंबाथाच महाविद्यालय से बीएससी और डैहर और निहरी महाविद्यालय से बीकॉम पाठ्यक्रम बंद करने के सरकार के फैसले का विरोध किया है। परिषद ने इसे छात्र विरोधी निर्णय बताते हुए कहा कि आधारभूत ढांचे और शिक्षकों की कमी दूर करना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि पाठ्यक्रम बंद करना।
एबीवीपी के मंडी विभाग संयोजक मंजुल शर्मा ने कहा कि इन महाविद्यालयों में 70-80 प्रतिशत छात्राएं पढ़ती हैं। पाठ्यक्रम बंद होने से उनकी शिक्षा प्रभावित होगी, जबकि आर्थिक और सुरक्षा कारणों से कई विद्यार्थी दूसरे महाविद्यालयों में नहीं जा सकेंगे। परिषद ने चेतावनी दी कि अधिसूचना वापस न लेने पर प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।