फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aggitation againest government officer

सड़क, पानी, गैस की समस्या पर सरकारी कार्यालय का घेराव

Tue, 03 May 2016 05:20 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 03 May 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
aggitation againest government officer
पटड़ीघाट में सड़कों की खस्ताहाल को लेकर अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपते लोग।

मंडी। पटड़ीघाट और गैहरा पंचायत के सैकड़ों लोगों ने मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय सरकाघाट और पीडब्ल्यूडी तथा आईपीएच कार्यालय का घेराव किया। कई बार मांग करने के बावजूद कलखर से एक किलोमीटर दूर छानी मोड़ पर डंगा नहीं लगाने से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


इसके अलावा गैहरा पेयजल योजना से भी क्षेत्र के हर एक घर को जोड़ने की लोगों ने आईपीएच विभाग से मांग की। वहीं, इसके अलावा गैस सप्लाई की गाड़ी को गैहरा तक भेजने की भी मांग की गई। गैहरा पंचायत प्रधान विकास वर्मा और पटड़ीघाट के उपप्रधान रवि चंद की अगुवाई में एसडीएम, आईपीएच व पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव किया। उपप्रधान रवि चंद ने कहा कि कलखर से लगभग एक किलोमीटर दूर छानी मोड़ पर जल्द से जल्द डंगे का निर्माण किया जाए ताकि भविष्य में इस मोड़ पर कोई हादसा न हो।
विज्ञापन


वहीं, गैहरा के प्रधान विकास वर्मा ने कहा कि पटड़ीघाट से पन्याली वाया ज्वाली सड़क को पक्का करने की भी विभाग से कई बार मांग की गई है। अगर 15 दिन के भीतर सड़क कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इस सड़क के पक्का होने से लगभग 5000 लोगों की आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास वर्मा ने कहा कि जनिहन गैहरा पेयजल योजना से क्षेत्र के हर घर को जोड़ा जाए। इसके बाद इस योजना का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम सरकाघाट से गैस की गाड़ी जो चंदेश तक आती है, उसे गैहरा गांव तक भेजा जाए। ताकि गैहरा पंचायत के लगभग 500 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर नगीन नेगी, सुनील कुमार, गीता देवी, हीरू राम, अमर सिंह, सुलोचना, संजीव कुमार, वीना देवी, निर्मला कुमारी, रेलू राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed