{"_id":"6a9078c31b7be76cbe0c49c2","slug":"after-ultrasound-and-ecg-now-digital-x-ray-service-is-also-stalled-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210705-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अल्ट्रासाउंड, ईसीजी के बाद अब डिजिटल एक्सरे सेवा भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अल्ट्रासाउंड, ईसीजी के बाद अब डिजिटल एक्सरे सेवा भी ठप
विज्ञापन
एकमात्र कर्मचारी के अवकाश पर जाने से एक्सरे अनुभाग पर लटका ताला
निजी केंद्रों में जांच कराने को मजबूर मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। अल्ट्रासाउंड और ईसीजी सेवाएं पहले से बंद हैं, वहीं अब डिजिटल एक्सरे सेवा भी ठप हो गई है। एक्सरे अनुभाग का एकमात्र कर्मचारी अवकाश पर होने के कारण बीते दो दिनों से अस्पताल में एक भी मरीज का एक्सरे नहीं हो पाया।
इसके चलते दुर्घटना और अन्य घटनाओं में घायल मरीजों को निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। वहां एक्सरे के लिए 300 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। बुधवार और वीरवार को गर्दन, टांग और बाजू में चोट व दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे कई मरीज बिना एक्सरे के लौट गए। सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं मिल रही है। निजी केंद्रों में इसके लिए करीब 1000 से 1400 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, ईसीजी की सरकारी सुविधा नहीं होने से मरीजों को निजी स्तर पर जांच के लिए 200 से 300 रुपये तक देने पड़ रहे हैं।
रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से चिकित्सकों की नियुक्ति कर रहा है। वर्तमान में आठ चिकित्सक अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में ओपीडी प्रभावित
अस्पताल में वीरवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का असर ओपीडी सेवाओं पर भी दिखा। सौ से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिन्हें सामान्य ओपीडी में इलाज मिला। आंख, कान-नाक-गला और हड्डी रोग से संबंधित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिलने पर निराश लौटे। मरीजों के तीमारदार विनय, शुभम और कमल ने बताया कि चिकित्सकों के करीब दस पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।