फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After the Holi festival, the Ramlila ground has changed its appearance and has been cleaned.

Mandi News: होली पर्व के बाद रामलीला मैदान की बदली सूरत, किया साफ

Wed, 04 Mar 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
After the Holi festival, the Ramlila ground has changed its appearance and has been cleaned.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। होली पर्व के बाद रामलीला मैदान जोगिंद्रनगर में चारों तरफ प्लास्टिक की बोतलें, रंगों के खाली लिफाफे नजर आए। रामलीला मैदान में एकत्रित युवाओं ने मस्ती के बीच कूड़ा कचरा फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डीजे की धुनों पर थिरकते कुछ युवाओं ने पहले अपने कपड़े फाड़े, फिर झूमते-नाचते हुए प्लास्टिक की बोतलाें और रंगों के खाली लिफाफों से मैदान की सूरत बिगाड़ दी। मैदान मैं फैले कूड़े कचरे को साफ करने में नगर परिषद के स्वच्छता प्रहरियों के पसीने छूट गए। मंगलवार सुबह से दोपहर तक रामलीला मैदान में लगे कचरे के ढेरों को हटाया गया और इसे पूरी तरह साफ किया। नगर परिषद सफाई पर्यवेक्षक रविकांत ने कहा कि मैैदान साफ कर दिया गया है। उधर, होली महोत्सव के दौरान शहर में अनावश्यक शोर शराबा और हुड़दंग मचाने पर दस से अधिक युवाओं पर पुलिस ने कार्रवाई कर थाना में तलब किया। हाईवे की सड़क पर यातायात नियमों की उल्लघंन करने पर चालान काटे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed