फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   after sucide daughter in law, father in law sucide

बहू की खुदकुशी और बेटे की गिरफ्तारी से परेशान पिता ने लगाया फंदा

Sat, 06 Aug 2016 10:36 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 06 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
after sucide daughter in law, father in law sucide
सुसाइड - फोटो : bureau

नेरचौक (मंडी)। बल्ह के ट्रोह पंचायत के पीपली गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन



  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीपली गांव निवासी परमा राम (52) पुत्र छम्मू राम सुबह घरवालों को रोजाना की तरह बताकर गया कि वह पास में ही नाले की तरफ जा रहा है और आकर चाय पीऊंगा। सात बजे तक परमा राम घर नहीं पहुंचा। सवा सात बजे के लगभग नाले की तरफ आए स्थानीय निवासी संजय कुमार ने पुलिस को फोन किया कि किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर फंदा लगा लिया है। पुुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान परमा राम के रूप में हुई।
विज्ञापन



परमा राम की बहू निशा देवी ने भी 23 जुलाई को घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। निशा देवी की मां ने उसके पति ठाकर दास पुत्र परमा राम गांव पिपली ट्रोह के खिलाफ शिकायत की थी कि वह आए दिन निशा से मारपीट करता रहता था और बेवजह उसके चरित्र पर शक करता था। जिससे तंग आकर निशा ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने निशा देवी के पति ठाकर दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था, जोकि अब न्यायिक हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि बहू की मौत और बेटे की गिरफ्तारी से परमाराम मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार सुबह परमाराम ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि ट्रोह पीपली गांव में परमा राम ने फंदा लगा कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed