फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After offering namaz, they hugged each other and said- Eid Mubarak

Mandi News: नमाज अदा कर मिले एक-दूसरे के गले, कहा-ईद मुबारक

Mon, 31 Mar 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
After offering namaz, they hugged each other and said- Eid Mubarak
मंडी में ईद-उल-फितर पर नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
मंडी/सुंदरनगर/लडभड़ोल। जिलेभर में सोमवार को ईद-उल-फितर पर्व मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मंडी शहर के मंगवाई स्थित मस्जिद और जेल रोड स्थित मस्जिद में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर नमाज अदा की। इस दौरान अमन कायम करने की दुआ मांगी गई। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी मंडी के सदस्य इकवाल अली और नईम मोहम्मद ने सभी को बधाई दी। उधर, सुंदरनगर की भोजपुर जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। भोजपुर जामा मस्जिद के साथ घाढा में सुबह नौ बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई है।
विज्ञापन

मौलाना सनावर ने नमाज अदा करने के उपरांत देश में अमन चैन की दुआ की है। रविवार रात को ईद का चांद दिखने के बाद से ही लोगों को चेहरे खिल उठे। सोमवार को ईद होने की पुष्टि हो गई। डीनक पंचायत में समुदाय की महिलाओं ने भी मस्जिद में नमाज जमात में अदा की है। मस्जिद में महिलाओं की नमाज के लिए अलग से प्रबंध किए गए। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए इसे भाईचारे और प्रेम का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़भड़ोल में दिया आपसी भाईचारे का संदेश
लडभड़ोल तहसील के गांव बीरु और समोड़ में स्थित जामा मस्जिदों में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस अवसर पर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बीरु और समोड़ की जामा मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद बीरु के मौलवी अल्ताफ ने बताया कि ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर बीरु के गफूर मोहम्मद, रफीक, संजीव खान, इनायत खान, संजय खान, तकदीर खान, अब्दुर रहमान आदि ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed