{"_id":"69aabdc73515da4042018889","slug":"after-nine-months-the-jeep-was-taken-out-by-making-a-culvert-of-iron-pipes-mandi-news-c-90-1-ssml1045-188241-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नौ माह बाद लोहे की पाइपों की पुलिया बनाकर निकाली जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नौ माह बाद लोहे की पाइपों की पुलिया बनाकर निकाली जीप
विज्ञापन
लोहे की पाइपों से अस्थायी पुलिया से निकालते हुए पिकअप जीप। स्त्रोत- वीडियोग्रैब
क्षतिग्रस्त सड़क बहाल न होने से फंसी गाड़ी की किस्तें भरने को मजबूर था मालिक
पंडोह के साथ लगती छपराहन पंचायत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वर्ष 2025 की बरसात के दौरान आई भीषण आपदा के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में हो रही देरी अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। पंडोह क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी पिकअप जीप निकालने के लिए आखिरकार लोहे की पाइपों से अस्थायी पुलिया बनानी पड़ी। करीब नौ महीने बाद जुगाड़ के सहारे वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जिसके बाद गाड़ी मालिक ने राहत की सांस ली।
छपराहन पंचायत के कूट गांव निवासी तरुण ठाकुर की पिकअप 2025 की बरसात के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वहीं फंस गई थी। सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से वाहन को दूसरी ओर ले जाना संभव नहीं था। बरसात के बाद सर्दियां भी बीत गईं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। तरुण ठाकुर ने बताया कि वाहन फंसा होने के बावजूद उन्हें हर महीने उसकी किस्तें भरनी पड़ रही थीं। लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने से उसके खराब होने की चिंता भी बनी हुई थी। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
आखिरकार उन्होंने ग्रामीणों की मदद से लोहे के पाइपों को बिछाकर अस्थायी पुलिया तैयार करने का निर्णय लिया। बीते वीरवार को ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त हिस्से पर लोहे की पाइपें लगाकर रास्ता तैयार किया गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ पिकअप को सावधानीपूर्वक उस पर से पार कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।