फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After Mandi, now ASI of Dharampur police station accused of assault

Mandi News: मंडी के बाद अब धर्मपुर थाना के एएसआई पर मारपीट का आरोप

Sat, 21 Sep 2024 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 21 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
After Mandi, now ASI of Dharampur police station accused of assault
धर्मपुर (मंडी)। मंडी शहरी चौकी के प्रभारी के बाद अब पुलिस धर्मपुर थाना में तैनात एएसआई पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बनेहरड़ी पंचायत में माता के मंदिर से सोने की नथ सहित चांदी के आभूषण चोरी मामले में शक के आधार पर पुलिस ने लांगणा के प्रैण गांव में दबिश दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद यहां से पुलिस ने जोगिंद्र सिंह पुत्र राम सिंह को धर्मपुर थाना में लाकर पूछताछ की थी। अब इस मामले में जोगिंद्र सिंह ने एएसआई पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसे बीते वीरवार शाम करीब 4:00 बजे पुलिस घर से उठा लाई और थाना में मारपीट की।
विज्ञापन

इससे पहले गांव की एक महिला ने फोन किया और कहा कि घर पर ग्रिल लगानी है, आप कहां है। इस पर उसने बताया कि वे बेल्डिंग का काम नहीं करता है। उसके आधे घंटे में पुलिस उनके घर पहुंची और उठाकर ले आई। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों और सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लौंगणी वार्ड के जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद, कृष्ण चंद, बालम राम, नानक चंद, साजूराम, सपना देवी, बालम राम, विमला देवी, कमला देवी ने एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल से भी जांच की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास कई प्रावधान हैं, जिससे यह पता लगाया जा सकता था कि यह व्यक्ति चोरी में शामिल था या नहीं। बिना वजह थाने में लाकर मारपीट करना गलत है।

उधर, मामले को लेकर एएसआई सुरेंद्र कुमार ने कहा कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए जोगिंद्र सिंह को बुलाया था, लेकिन उसके साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की है। सभी तरह के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed