फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After eight years, again threat to terrorize Choti Kashi

Mandi News: आठ साल के बाद फिर छोटी काशी को दहलाने की धमकी

Thu, 17 Apr 2025 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Apr 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
After eight years, again threat to terrorize Choti Kashi
मंडी के बस स्टैड में 2017 का दृश्य जब बम रखने की अफवाह फैली थी। फाईल फोटो
मंडी। ‘छोटी काशी’ के नाम से मशहूर प्राचीन शहर मंडी में बुधवार को एक बार फिर बम से शहर को दहलाने की नाकाम कोशिश की गई। 21 दिसंबर 2017 को शहर के बस अड्डे पर बम की धमकी दी गई थी। मगर यह कॉल झूठ साबित हुई थी। अब आठ साल बाद फिर किसी शरारती तत्व ने उपायुक्त कार्यालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

उपायुक्त के ई-मेल अकाउंट पर यह धमकी भेजी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और कार्यालयों के कर्मचारियों को बाहर निकालकर परिसर को खाली करवा लिया। हालांकि, शुरुआत में इसे केवल मॉक ड्रिल का हिस्सा माना गया था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, स्थिति स्पष्ट होती गई। इस बार भी धमकी झूठी साबित हुई, लेकिन शरारती तत्व शहर में सनसनी फैलाने में सफल रहे।
विज्ञापन

चार दिनों के अवकाश के बाद बुधवार को कई लोग कार्य के सिलसिले में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन बम की धमकी के बाद सर्च ऑपरेशन के कारण उन्हें पूरे दिन धूप में इंतजार करना पड़ा। कामकाजी लोग और ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति निराश होकर लौटने को मजबूर हो गए। लोगों ने कहा कि अगर पहले से सूचना दी जाती तो वे घर लौट जाते और इस तरह की परेशानी से बचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर पूछते रहे अपनों का हाल चाल
उपायुक्त कार्यालय के बम से उड़ाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, और शहर में काम करने वाले लोगों को उनके घरों से लगातार फोन आने लगे। रिश्तेदार और परिजन मोबाइल फोन के माध्यम से अपनों का हाल पूछते रहे। यह अफवाह पूरे शहर और प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed