फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   afeem plant destroy in chourghaty

चौहारघाटी में अफीम के पौधे नष्ट किए

Wed, 10 May 2017 10:59 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 10 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
afeem plant destroy in chourghaty
चौहारघाटी के तरस्वान पंचायत के धरमेहरड गांव में अफीम के खेत।

पधर (मंडी)। सरकार के आदेशों को ताक पर रखकर चौहारघाटी में बड़े पैमाने पर भांग और अफीम की खेती हो रही है। बुधवार को भांग उखाड़ो अभियान के तहत चौहारघाटी पहुंची पुलिस टीम के सामने नशे की खेती का खुलासा हुआ है। 5000 के करीब भांग और अफीम के पौधों को नष्ट किया गया है। जबकि रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने की बात भी पुलिस विभाग कर रहा है। जबकि अफीम और भांग की खेती करने वालों पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उपमंडल पधर के चौहारघाटी के धर्मेहड़ में बुधवार को भाग उखाड़ो अभियान को अंजाम दिया गया। पधर पुलिस और वन विभाग की टीमों ने तरस्वान पंचायत के धरमेहरड गांव और दगवाण धार गांव में अफीम उखाड़ो अभियान के तहत भांग और अफीम के पौधे उखाड़े। वन रक्षक छोटू यादव ने बताया कि चौहारघाटी की मलकीयत और बंजर भूमि में उगी अफीम और भांग के पौधे उखाड़े।
विज्ञापन


भांग उखाड़ो अभियान की अध्यक्षता हवलदार ठाकुर सिंह ने की, जिसमें अफीम और भांग के 5000 पौधों को नष्ट किया गया। इस अभियान में हवलदार कंवर चंद, वन रक्षक छोटू यादव, वन रक्षक प्रदीप कुमार, गृह रक्षक जगदीश चंद, गृह रक्षक रावत और प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमार, हेम सिंह, सुंदर ठाकुर, बलदेव कुमार, विरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। वहीं, एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed