फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Advocates demand should also be included inmedical insurance scheme,mandi news, himachal news,advocate

अधिवक्ताओं को भी चिकित्सा बीमा योजना में किया जाए शामिल : ठाकुर

Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates demand should also be included inmedical insurance scheme,mandi news, himachal news,advocate
मंडी। मंडी के अधिवक्ताओं ने चिकित्सा बीमा योजना को लेकर एक ज्ञापन बुधवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को उपायुक्त मंडी के माध्यम से सौंपा। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि उन्हें चिकित्सा बीमा योजना में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

अभी तक किसी भी योजना में शामिल नहीं किया गया है। चिकित्सा बीमा उन्हें जहां सुरक्षा दे सकता है, वहीं जरूरत के समय उनकी सहायता भी कर सकता है। लिहाजा अधिवक्ताओं को चिकित्सा बीमा योजना में लाया जाए। प्रधान डीके ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, दिनेश शर्मा, पुष्पराज शर्मा, भूपेश ठाकुर, नील पाठक, महिला अध्यक्ष मंडी इकाई, पारस वैद्य, विकास शर्मा, लोकेंद्र कुटलैहड़िया, प्रदीप परमार भी शामिल रहे। प्रधान डीके ठाकुर ने कहा कि सरकार ने जितनी भी योजनाएं शुरू की हैं उनका फायदा उन्हें नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसी भी योजना से अधिवक्ताओं को अब तक न तो राज्य सरकारों ने और न ही केंद्र सरकार ने लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि पीएफ और ईएसआई जैसी स्कीमों से भी उन्हें वंचित रखा गया है। लिहाजा अब पूरे प्रदेश और देश में चिकित्सा बीमा योजना को लेकर वकील केंद्र सरकार से पहले भी आग्रह कर चुके हैं और अब भी ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से चिकित्सा बीमा योजना में लाने के लिए आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें चिकित्सा बीमा योजना में शामिल नहीं किया गया तो वे अगली रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed