फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Adult girl gives birth to a baby girl

Mandi News: नाबालिग लड़की ने दिया बच्ची को जन्म

Fri, 12 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Adult girl gives birth to a baby girl
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आधार कार्ड मांगने पर हुआ उम्र का खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरचौक (मंडी)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है। मामले का खुलासा डॉक्टर के परिजनों से प्रसूता का आधार कार्ड मांगने पर हुआ। आधार में लड़की की उम्र करीब 17 वर्ष है। उम्र का खुलासा होने पर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एक लड़की की डिलीवरी हुई जिसने एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान डिलीवरी करवाने वाले गायनी विशेषज्ञ ने परिजनों से लड़की का आधार कार्ड मांगा। इसमें इस लड़की की आयु करीब 17 वर्ष पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीलाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व में एक युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों का आपस में समझाैता हो गया था। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। डीएसपी मुख्यालय मंडी देवराज ने बताया कि पुलिस थाना बल्ह में नेरचौक मेडिकल कॉॅलेेज की डॉक्टर की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed