{"_id":"6717a05126269f412b033e9a","slug":"admit-card-released-for-physical-examination-of-agniveer-recruitment-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138455-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Wed, 23 Oct 2024 10:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी। सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने एडमिट कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। एडमिट कार्ड उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल पर भी भेजे गए हैं।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक डीएस सामंत ने कहा कि यह भर्ती रैली मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए 18 से 24 नवंबर तक पड्डल मैदान मंडी में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तारीख और समय के अनुरूप पड्डल मैदान मंडी में भर्ती रैली में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने उम्मीदवारों से अपने साथ सभी अपेक्षित दस्तावेज लाने के अपील की है। यदि उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही हो तो वह भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं। संवाद